मैटाडोर के खाई में गिरने से 18 की मौत

सूत्रों के अनुसार हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भद्रवाह के विधायक एमएस नईज ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और राज्य सरकार से घायल हो हरसंभव उपचार मुहैया कराने तथा मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का आग्रह किया है।
वहीं दूसरी तरफ उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के एक सुदूरवर्ती गांव में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बारामूला जिले के रफीबाद इलाके के लेसर गांव के आशिक हुसैन की गोली लगने से मृत्यु हो गई। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि हुसैन सेना के जवान की गोलीबारी में मारा गया जो उस इलाके में तैनात था।












Click it and Unblock the Notifications