अपनी गाड़ी से सीधे विमान तक नहीं जा सकतीं मायावती
दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बसपा मुखिया मायावती अब देश के किसी भी नागरिक एयरपोर्ट्स पर गाड़ी से सीधे विमान तक नहीं जा सकेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने माया सरकार को सीधे विमान तक जाने की इजाजत देने से मना कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर यूपी सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मांग की थी।
आपको बताते चलें कि मायावती सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मांगी थी कि कि मुख्यमंत्री मायावती को गाड़ी से सीधे विमान तक जाने की अनुमति दी जाये। इस पर उड्डयन मंत्रालय ने इस मांग को खारिज कर दिया था। मंत्रालय ने साफ शब्दों में मना कर दिया था और कहा था नियम और कानून सबके लिये एक जैसे ही होते हैं हम किसी एक के लिये इसे बदल नहीं सकते।
उल्लेखनीय है कि यूपी सरकार ने मायावती की सुरक्षा का हवाला देते हुए यह मांग की थी। जानकारों की मानें तो मायावती एक ही ऐसी मुख्यमंत्री हैं जिन्हें सबसे अधिक सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। कुछ दिन पूर्व ही विकिलिक्स ने इस बात का खुलासा किया था मायावती अपनी सुरक्षा को लेकर खासा परेशान रहती हैं।













Click it and Unblock the Notifications