बसपा सरकार में हुआ धन का दुरूपयोग - पीएल पुनिया

राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। राहुल युवा शक्ति के प्रतीक के रूप में उभरे हैं। पिछले बाइस वर्षो में गैर कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश को गर्त में ढकेलने का कार्य किया है। चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवां में कांग्रेस प्रत्याशी सिंगारी गौतम के समर्थन में पुनिया ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। अगर प्रदेश में विकास को गति देना है तो कांग्रेस की सरकार बनानी होगी। कहा कि राहुल गांधी के उठो जागो और बदलो उत्तर प्रदेश के वादे को पूरा करना है। दावा किया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों को दो रुपया किलो खाद्यान्न दिया जायेगा।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों का अंत तय है। केन्द्र के साथ-साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से विकास के नये आयाम तय होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कुशल मार्गदर्शन, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊर्जावान नेतृत्व व राहुल गांधी के उच्च दृष्टिकोण का लाभ आज पूरे देश को मिल रहा है। चुनावी सभा में सांसद तंवर ने विकास के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी भी सुरक्षित सीटें हैं, उनमें से सबसे अधिक पर कांग्रेस का कब्जा होगा। उन्होंने बसपा और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने लूटने का काम किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनने पर ही प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। लोग विकास के मुद्दे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को वोट करेंगे।
भोजपुरी स्टार अभिनेता व गायक रविकिशन ने युवा वर्ग से आह्वान किया कि अपनी तरक्की के लिए कांग्रेस के साथ चलें। अभिनेता रविकिशन ने भोजपुरी अंदाज में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए भोजपुरी गीत एगो निबुआ दुचारगो मिरची लटकाए दा सुनाया। कहा कांग्रेस जीती त हम फिर इहां आइब अउर तोहरे लोगन के संगे नाचब। भोजपुरी फिल्म अभिनेता रविकिशन शुक्ला ने अपने अंदाज में लोगों को खूब लुभाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो.नाजिम खां तथा संचालन अखण्ड बहादुर पाल ने किया। इस अवसर पर धनघटा से पार्टी प्रत्याशी अर्चना महातम, विजय शुक्ल, धनंजय चतुर्वेदी, देवेन्द्र शुक्ल, रमेश त्रिपाठी, अजय सिंह, सुनील पाण्डेय, डा.अतहर खान, पप्पू चौधरी, दिनेश तिवारी, रमेश आर्या, जगत बहादुर सिंह, अम्बिका पाण्डेय, अमित कन्नौजिया, सुरेन्द्र निषाद, राम सिंह, अम्बिका पाण्डेय आदि मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications