'कांग्रेस, बसपा और सपा ने यूपी को दिया पिछड़ापन'

rajnath singh
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रदेश की बदहाली, गरीबी और पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा को जिम्मेदार ठहराया। सिंह ने पूर्वांचल के जिलों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी की नीतियां जिम्मेदार हैं।

राज्य की बसपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश में बढ़ते अपराध तथा भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत संप्रग सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम पर हैं। प्रदेश के पूर्व ने आरोप लगाया कि राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में प्रदेश की मुख्यमंत्री भी संदेह के दायरे में हैं। इसलिए कि कोई भी मंत्री मुख्यमंत्री की नजर बचाकर हजारों करोड़ रुपए का घोटाला नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर एक जांच आयोग गठित कर भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच करायी जायेगी। यह कहते हुए कि भाजपा मजहब के आधार पर आरक्षण का कड़ा विरोध करती है, उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार मजहब नहीं, बल्कि गरीबी होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मजहब आधारित आरक्षण संविधान के खिलाफ है और केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की बात कहकर देश को एक और विभाजन की ओर धकेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+