दूसरे चरण के लिए 59 सीटों पर शनिवार को होगा मतदान
आपको बता दें कि जिन 9 शहरों में पोलिंग होनी है वो जिले हैं संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया और
गाजीपुर। जिनमें कुल 1.94 करोड़ मतदाता 59 सीटों के लिए 1098 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 76 महिला प्रत्याशी और एक अन्य शामिल हैं। मतदान के लिए 574 नए पोलिंग बूथ सहित 20,426 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 2362 मतदान केंद्रों संवेदनशील और 2971 अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है।
इस चरण में संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अयूब, महराजगंज की सिसवा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर रमापति राम त्रिपाठी, गोरखपुर में भाजपा विधायक डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, चिल्लूपार में पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी, कुशीनगर के पड़रौना में में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, देवरिया के पथरदेवा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, आजमगढ़ के दीदारगंज में विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, मऊ के घोसी में मंत्री फागू चौहान और बाहुबली मुख्तार अंसारी, बलिया के फेफना में सपा के मुख्य सचेतक अंबिका चौधरी और गाजीपुर के जमानिया में सपा महासचिव ओमप्रकाश सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस चरण के मतदान में चुनाव आयोग ने 22 हजार 222 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन दी है।













Click it and Unblock the Notifications