माया के करीबी सतीश को चुनाव आयोग की नोटिस

लखनऊ। मायावती के बेहद करीबी और बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चन्‍द्र मिश्रा को चुनाव आयोग ने चंदौसी की रैली में जाति संबंधी भावनाएं भड़काने के आरोप में नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग के सचिव नरेन्द्र एन बुटोला ने बसपा के स्टार प्रचारक मिश्रा से 12 फरवरी तक चंदौसी की रैली के बयान पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये।

नोटिस में कहा गया है, आयोग को पता चला है कि पांच फरवरी को चंदौसी की रैली के दौरान मिश्रा ने मतदान करने की अपील करते हुए जातिगत भावनाएं कथित तौर पर भड़काने का प्रयास किया। उन्होंने ब्राम्हण और दलित के राजनैतिक गठजोड़ का बार बार संदर्भ दिया था। उनकी इस रैली को मीडिया ने वृहद पैमाने पर कवर किया था।

इसमें कहा गया है कि आयोग ने इस रैली के वीडियो देखकर प्रथम दृष्टया पाया कि मिश्रा ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। मालूम हो कि इस विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने काफी कड़ा तेवर अपनाया है और कई राजनेताओं को नोटिस भेज जा चुका है। इतना ही नहीं कई प्रचारकों पर तो मुकदमा तक दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+