राज ठाकरे ने कोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

मैं तो न्याय की उम्मीद कर रहा था लेकिन-ठीक-है-एक और मंच है जो जनता की अदालत है और मैं वहां जा कर न्याय मांगूंगा। उच्चतम न्यायालय ने राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को सेंटल मुंबई के शिवाजी पार्क में एक सार्वजनिक सभा करने की अनुमति देने से आज इंकार कर दिया।
न्यायमूर्ति एच एल दत्तू की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि इस इलाके को साइलेंट जोन घोषित किया जा चुका है अत: यहां रैली निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पूर्व में मुंबई पुलिस ने और फिर बंबई उच्च न्यायालय ने मनसे का 13 फरवरी को शिवाजी पार्क में सभा करने का आग्रह खारिज कर दिया था जिसके बाद पार्टी ने उच्चतम न्यायालय की शरण ली थी। राज ठाकरे नासिक नगर निगम चुनाव के लिए यहां प्रचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications