हत्यारे किन्नर को मिली उम्रकैद

घटना अगस्त 2009 की है। उल्लेखनीय है कि सेंट्रल थाने में 27 अगस्त 2009 को दर्ज मामले में सेक्टर-17 निवासी मोहनलाल ने बताया कि उनका 40 वर्षीय भतीजा ब्रहमदत्त कौशिक ओल्ड फरीदाबाद स्थित फे्रंड्स कॉलोनी में वर्कशॉप चलाता था। पुलिस के मुताबिक कौशिक का छतरपुर नई दिल्ली निवासी किन्नर विकास पांडे उर्फ अनीता के घर आना-जाना था। विकास पांडे के साथ उसका भाई श्रीकांत पांडे भी रहता था। मृतक की पत्नी शीला देवी की शिकायत पर सेंट्रल थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज की गई।
पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर विकास पांडे व उसके भाई श्रीकांत पांडे को गिरफ्तार किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन पर एक ज्वेलर का दो-तीन लाख रुपए कर्जा हो गया था। इसलिए उन्होंने ब्रहमदत्त का अपहरण कर लिया और शेर सिंह की मदद से उसके सात टुकड़े कर ओखला बैराज में फेंक दिए। वे ब्रहमदत्त की गाड़ी बेचकर कर्जा उतारना चाहते थे लेकिन गाड़ी बिक नहीं पाई।












Click it and Unblock the Notifications