अलग-अलग हादसे में सात लोगों की मौत

Road Accident
कुरुक्षेत्र/हिसार। कुरूक्षेत्र व हिसार में हुए सड़क हादसे में सात लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। कुरूक्षेत्र में जहां कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग ट्रक से हुई दुर्घटना के शिकार हो गए वहीं हिसार में कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग मारे गए। कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर कार में सवार मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बलदेवराज खुराना सहित परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गईजबकि उनका बेटा व पोती घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के समय बलदेवराज खुद कार चला रहे थे। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से कार ट्रक में जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जेसीबी मशीन से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार उनके पिता मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बलदेव राज खुराना चला रहे थे। संजीव कुमार ने बताया कि कार में उन दोनों के अलावा मां विमला देवी, पत्नी शैली, पुत्र भोमिक, पुत्री पामनी व चचेरा भाई हिमांशु खुराना सवार थे।

दुर्घटना में बलदेव राज खुराना, भोमिक व हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। विमला देवी व शैली की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सिरसा बाइपास पर कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। मिर्जापुर निवासी 35 वर्षीय रामफल व 36 वर्षीय भरथ सिंह बाइक पर सवार होकर गांव से हिसार आ रहे थे।

हिसार बाइपास पर श्रीकृष्ण गोशाला के पास एक कैंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक कैंटर के साथ 20 मीटर तक घिसटती चली गई। घायल दोनों की मौके पर मौत हो गई। रामफल गांव में फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था, जबकि भरथ सिंह तलवंडी राणा सिंह एक निजी स्कूल में बस चालक था। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अंबाला में चचेरे भाइयों की मौत अंबाला : नन्यौला के भुड़ंगपुर गांव के पास मोटरसाइकिल और एंबुलेंस की टक्कर में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+