एक हजार करोड़ की जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए

Noida Extension
दिल्ली (ब्यूरो)। सरकार ने नोएडा में एक हजार करोड़ की जमीन पर है अवैध कब्जे हटा दिया है। इस बेशकीमती जमीन पर भू माफियाओं ने दुकानें बना दी थीं। सेक्टर 67 में करीब सौ दुकाने गिराई गई। 80 तो बन रही थीं। इस काम में दस बुलडोजर लगाए गए थे। आज यानी बृहस्पतिवार सुबह से फिर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। सबसे बड़ी बात यह रही कि इतना बड़ा कब्जा हटा लेकिन कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ। इस बात के लिए पुलिस की तारीफ करनी पड़ेगी कि उसने तरीके से मामले को हैंडल किया।

सोना उगलने वाली नोएडा की जमीन पर भूमाफिया की निगाहें लगी रहती हैं और मौका मिलते ही इन पर कब्जे की कार्रवाई शुरू हो जाती है। मामूरा गांव की सेक्टर-67 में एक लाख वर्गमीटर जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा करके दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया। इस संबंध में मंगलवार की शाम तीन लोग गिरफ्तार किए गए, जबकि बुधवार की दोपहर चार बजे प्राधिकरण दस्ते ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। ढाई घंटे चली तोड़फोड़ के बाद प्राधिकरण ने करीब 1000 हजार करोड़ रुपये की जमीन से अतिक्रमण हटाया। हालांकि इस मामले में जमानत पर रिहा हुए गांव के मूलचंद का आरोप है कि प्राधिकरण ने जबरन कार्रवाई की है, जबकि जमीन पर मालिकाना हक उनका और उनके बेटों का है।

प्राधिकरण के सचिव हरीश चंद्रा ने मंगलवार को थाना-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सेक्टर-67 में वेयरहाउस के लिए आरक्षित प्राधिकरण की भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की शाम चार बजे उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिनेश कुमार सिंह और सचिव हरीश चंद्रा की अगुवाई में प्राधिकरण दस्ता मौके पर पहुंचा। जमीन का मुआयना करने के साथ ही दस बुलडोजरों को निर्माण गिराने का आदेश दिया। इसके बाद ढाई घंटे तक मशक्कत की गई और काफी सारे निर्माण तोड़ दिए गए।

यहां पर करीब सौ दुकानें थी, जिसमें बीस पुरानी और 80 निर्माणाधीन रही। इसके अलावा श्रमिकों को रहने के लिए बीस कमरों का निर्माण भी किया गया, जबकि 150 मीटर जमीन पर मकान भी बना हुआ है। शाम छह बजे मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैप्टन एसके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह होते ही कार्रवाई दोबारा शुरू की जाएगी और सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त करके प्राधिकरण चारदीवारी खड़ी करेगा। सीईओ कैप्टन एसके द्विवेदी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद अवैध कब्जेदारों की संख्या अचानक बढ़ गई है। एक और बड़े अतिक्रमण की सूचना मिली है, जिस पर अगले सप्ताह कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+