पुल नहीं बनने पर पूरे गांव ने नहीं दिया वोट

गांव के मतदाता नदी पर पुल बनाने की अपनी मांग को पूरा कर पाने में सरकार के नाकाम रहने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि नदी पर पुल नहीं होने के चलते उन्होने नदी के उस पार के इलाके में जाने के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी एवं उप चुनाव आयुक्त आलोक शुक्ला ने बताया कि इस गांव में मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार किया गया।
इसके अलावा सीतापुर के मिश्रिख विधानसभा क्षेत्रा के गुलरिया गांव के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। इसी तरह से गोंडा के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 34 को गांव से तीन किलोमीटर दूर बनाए जाने के खिलाफ करीब 800 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।












Click it and Unblock the Notifications