यूपी में अकेले दम बनाएंगे सरकार: सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उसे पूर्ण बहुमत मिलेगा और उसे किसी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने यहां कहा, हम किसी से मिलने नहीं जा रहे हैं। हम किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन सरकार नहीं बनाएंगे, हम अपनी खुद की सरकार बनाएंगे क्योंकि हमें पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है।

कोई गठबंधन नहीं करने का सपा का यह बयान कांग्रेस की इस घोषणा के बाद आया है कि वह उत्तर प्रदेश में अगली सरकार के गठन के लिए किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। सपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस या उस तरह उत्तर प्रदेश में राष्‍ट्रपति शासन थोप कर प्रदेश पर नियंत्रण करना चाहती है।

अग्रवाल ने आरोप लगाया, कांग्रेस पार्टी राष्‍ट्रपति शासन थोप कर अप्रत्यक्ष शासन करने की साजिश रच रही है। सपा नेता ने कहा कि कांग्रेस कभी अपने बल पर उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बना सकती। मालूम हो कि कुछ समय पूर्व ही कांग्रेस ने इस बात का दावा किया था कि हम यूपी में सरकार बनाने के लिये किसी का हाथ नहीं थामेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+