गुलबर्ग केस में एसआईटी ने दी मोदी को क्लीन चिट

गौरतलब है कि गुलबर्ग सोसाइटी दंगों में कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की मौत हो गई थी। गोधरा दंगों के दौरान दंगाईयों ने गुलबर्ग सोसाइटी को जला दिया था। इस मामले में एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी ने नरेंद्र मोदी सहित 62 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को अपनी रिपोर्ट निचली अदालत में पेश करने को कहा था।
इस मामले में गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने भी नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने दंगाईयों को खुली छूट देने का आदेश दिया था। हालांकि इस मामले में एसआईटी को सुबूत नहीं मिले हैं। उधर एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी ने एसआईटी की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications