मैनपुरी में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 23 की मौत

दुर्घटना में बस चालक की भी मौत हो गई है और अन्य एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। पुलिस ने 23 शवों की पहचान कर ली है। गंभीर रूप से घायल लोगो को आगरा के एस.एन. मेडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां से 120 किलोमीटर दूर स्थित मैनपुरी जिले में पुलिस ने बताया कि बस एटा जिले के नागला बिहारी की ओर जा रही थी। बस एक निजी स्कूल की थी।
मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार और उप प्रखंडीय जिलाधिकारी जय शंकर दुबे दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है और राहत कार्य की निगरानी कर रहे है।
उन्होंने बताया है कि दुर्घटना में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण का पुलिस पता लगाने में जुट गयी है।












Click it and Unblock the Notifications