कांग्रेस ने किया जनतंत्र में चुनाव की गरिमा का अपमान:सपा
ऐसा लगता है कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग का विश्वास खो चुकी है इसीलिए उसके नेता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही राष्ट्रपति शासन की आशंका जताने लगे है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की आलोचना करते हुए चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बारे में कुछ कहने से पहले उन्हें (राहुल को) उनकी पृष्ठभूमि भी जान लेनी चाहिए, जो 55 वर्षों की सक्रिय राजनीति में किसानों और शोषितों की आवाज बन गये है।
उन्होंने कहा कि राहुल बेकार ही नेताजी के बारे में बात करते है, जबकि वे उनके पुत्र अखिलेश यादव के सामने भी खड़े नहीं हो सकते, जिनकी जनसभाओं में हजारों की भीड़ आ रही है। यह दावा करते हुए कि केंद्र में सत्तारुढ़ कांग्रेसनीत संप्रग सरकार सपा मुखिया के बल पर ही चल रही है, चौधरी ने कहा कि अगर सपा ने सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोका न होता तो आज केंद्र में संप्रग सरकार नहीं होती।













Click it and Unblock the Notifications