मोर्चा फतह से पहले ही कांग्रेस में बवाल

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वार रूम में टीम कलमाड़ी की उपस्थिति से राहुल गांधी असहज हैं, वह इस बात से परेशान हैं कि उन्हें इस बाबत सूचना क्यों नहीं दी गई। हालांकि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने इस बाबत जानकारी न होने की बात कही। जबकि तथ्य यह है कि भ्रष्टाचार के प्रतीक बन चुके सुरेश कलमाड़ी के विश्वस्त पूनावाला बंधुओं को कांग्रेस के मीडिया पैनल का हिस्सा बनाया गया है। जहां दिग्विजय सिंह ने यह माना है कि तहसीन को उन्होंने जिम्मेदारी सौंपी वहीं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य डा. शकील अहमद ने कहा कि हम क्लर्को पर टिप्पणी नहीं करते।
क्लर्क बताए जा रहे पूनावाला बंधु सलमान, श्रीप्रकाश, रीता, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया, जगदंबिका पाल जैसे दिग्गजों के साथ मीडिया पैनल में हैं। जब कांग्रेसी दिग्गजों के साथ पूनावाला बंधुओं का नाम पैनल में गया था तो पुराने कांग्रेसियों ने उनका परिचय पूछा था। इस पर उन्हें सिर्फ यह जवाब मिला था कि दिल्ली से आए हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के लिए नियमों को धता बताकर रखे गए सलाहकारों में शामिल रहे तहसीन पूनावाला की नियुक्ति की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन संसदीय कार्य राज्य मंत्री हरीश रावत का तर्क है कि राष्ट्रमंडल से जुड़े सभी लोगों को अलग रखना कहां तक जायज है? कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मुझे तथ्यों की जानकारी नहीं है, लेकिन मैं नहीं समझता कि राष्ट्रमंडल खेलों में आपराधिक आरोपों से घिरे किसी व्यक्ति को चुनाव प्रचार में लगाया गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications