खाद्य सुरक्षा अधिकार अधिनियम जल्द ही लागू होगा: हुडडा

Bhupinder Singh Hooda
करनाल। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जल्द ही खाद्य सुरक्षा अधिकार अधिनियम लागू करेगी। यह अधिनियम संत गुरु रविदास के सपने को साकार करेगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने यह विचार संत शिरोमणि रविदास के प्रकटोत्सव पर न्यू रमेश नगर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कांग्रेस व गरीब एक-दूसरे के पूरक हैं।

जब समाज का गरीब वर्ग कांग्रेस से रुष्ट हुआ है, तब कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है। कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने पर ही गरीबों पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने रविदास सभा को स्वैच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने 10 लाख देने की घोषणा की। विस अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम को रविदास सभा की ओर से पगड़ी, सिरोपा व संत रविदास का चित्र भेंट किया गया।

मिलेगी भरपूर बिजली

प्रदेश में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तीन साल में 3803 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से समूचे प्रदेश में 400 केवी क्षमता के पांच, 220 केवी क्षमता के 24, 132 केवी क्षमता के 22, 66 केवी क्षमता के 23 तथा 33 केवी क्षमता के 104 नए सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस व्यवस्था से प्रदेशवासियों को जल्द ही भरपूर बिजली मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने डबरी गांव में 1160 लाख की लागत से नवनिर्मित 132 केवी क्षमता के नए बिजली घर का उद्घाटन करने के बाद ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस राशि से प्रदेश में 102 वर्तमान सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। साथ ही 3630 किलोमीटर लंबी प्रसारण लाइन का निर्माण भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+