एयरलाइंस सीधे खरीदेगी विमान का ईधन

मंत्री समूह ने दी एयरलाइंस को दी सीधे विमान ईंधन आयात की अनुमति वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह को घरेलू विमानन कंपनियों में विदेशी कंपनियों द्वारा 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के निर्णय से भी अवगत कराया गया। मंत्री समूह (जीओएम) की करीब 90 मिनट चली बैठक के बाद नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि विमान ईंधन सीधे आयात करने तथा विदेशी विमानन कंपनियों को निवेश की अनुमति देने का मामला केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा।
इसके अलावा आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति एयर इंडिया की वित्तीय पुनर्गठन योजना के बारे में निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि जीओएम ने एयर इंडिया के वित्तीय पुनर्गठन पर विचार किया। बांड जारी किया जाएगा लेकिन यह मामला मंत्रिमंडल के पास जाएगा। बांड तथा अन्य तरीकों पर जीओएम ने विचार किया।












Click it and Unblock the Notifications