गोवा में कांग्रेस की सूची को लेकर आपसी फूट

मांदरेम विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले समीर पहले असंतुष्ट हैं। कांग्रेस ने यहां पूर्व भाजपा विधायक दयानंद सोप्ते को उतारा है। सलगांवकर ने सदस्यता छोड़ने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह आला कमान की गलती नहीं है। स्थानीय नेताओं ने दिल्ली में फैसले लेने वालों को गलत जानकारी दी।
उन्होंने घोषणा की कि वह मांदरेम से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। निर्दलीय के तौर पर चुनाव जीतने की स्थिति में कांग्रेस का समर्थन करने की संभावना के सवाल पर समीर ने कहा कि उनके पिता इस बारे में निर्णय करेंगे। कुछ अन्य नेता भी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची से नाराज हैं। नाराज नेताओं में पार्टी विधायक विक्टोरिया फर्नांडीज, पूर्व मंत्री संजय बंदेकर, नरेश सावल आदि हैं।












Click it and Unblock the Notifications