'राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा धर्म का दुरूपयोग'

farooq abdullah
कोयंबटूर। केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आज लोगों को राजनीतिक फायदे के लिए चुनाव के वक्त धर्म का बेजा इस्तेमाल करने वाली ताकतों को लेकर आगाह किया। विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश में राम मंदिर बनाने का वादा करने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि जाइए और मंदिर: बनाइए, चुनाव के समय इसकी घोषणा क्यों करते हैं।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हम लोगों को बांटते हैं। हम धर्म के नाम पर भारत को बांटते हैं। हम धर्म, भाषा और संस्कृति के नाम का क्यों बेजा इस्तेमाल करते हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक ऐसा दिन देखना चाहता हूं जब मैं हिंदू की आंख में अपना ईश्वर देख सकूं और एक हिंदू मेरी आंख में अपना भगवान देख सके।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के प्रति संकल्प दोहराते हुए कहा कि उनके जीवन में समाधान तब तक नहीं हो सकता जब तक रामनगरी में भव्य मंदिर की स्थापना नहीं हो जाती। आडवाणी ने अयोध्या में आयोजित जनसभा में कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सोमनाथ मंदिर की तरह अयोध्या में भी मंदिर के निर्माण के लिये पहल करनी चाहिये थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+