काजल पर हमला करने वाले बसपा प्रत्‍याशी रामभुआल पर मुकदमा

Kajal Nishad
लखनऊ। लाइट, कैमरा और एक्‍शन से बाहर निकली भोजपुरी फिल्‍म अभिनेत्री और वर्तमान में गोरखपुर से कांग्रेस प्रत्‍याशी काजल निषाद पर हुए हमले के संबंध में आज मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्‍याशी रामभुआल निषाद सहित आधा दर्जन लोगों पर मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे में रामभुआल के भाई मनोज निषाद को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं रामभुआल ने भी काजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मालूम हो कि शनिवार की शाम काजल निषाद पर शनिवार शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। काजल पर हमला उस समय किया गया जब वह एक जनसभा को संबोधित कर वापस लौट रही थी। काजल के सिर और हाथ पर गंभीर चोट आई जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। मामला कुछ यूं था कि कांग्रेस के टिकट पर काजल जिस गोरखपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रही हैं वहां से राम भुआल निषाद बीएसपी के उम्मीदवार हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक राम भुआल के मुकाबले काजल की सभा में ज्यादा लोग जुट रहे हैं और एक ही समुदाय से होने की वजह से काजल कड़ी टक्कर भी दे रही है। आरोप है कि इसी से घबराकर बीएसपी समर्थकों ने काजल की गाड़ी पर हमला कर दिया था। उसके बाद काजल के समर्थक आरोपितों के गिरफ्तारी के लिये सड़क जाम कर दिया। उसके बाद से पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्‍द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा।

काजल निषाद पर गिर सकती है निर्वाचन आयोग की गाज

गोरखपुर के ककराखोर में हाइवे जाम करने के मामले में काजल निषाद पर निर्वाचन आयोग की गाज गिर सकती है। इस मामले में आयोग ने जिला प्रशासन और प्रेक्षक से पूरी रिपोर्ट मांगी है। बताते हैं कि श्रीमती निषाद की हरकत को आयोग प्रचार पाने के हथकंडा के तौर पर देख रहा है। उल्लेखनीय है कि उनके हाइवे जाम करने की वजह से काजल निषाद क्षेत्र में चर्चा के केन्द्र में आ गई। इसके अलावा यदि उनके साथ कोई घटना हुई थी तो उन्हें थाने पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी और मुकदमा दर्ज कराना चाहिए था। वैधानिक कदम न उठा कर उन्होंने हाइवे जाम कर दिया। जिसकी वजह से निर्वाचन आयोग की नजर उन पर टेढ़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+