एंट्रिक्स-देवास करार पर भाजपा ने मनमोहन को घेरा

Prime Minister Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। 2जी स्पेक्ट्रम में कोर्ट से मात खाई भाजपा ने अब एंट्रिक्स-देवास समझौते पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घेरा है। उसने प्रधानमंत्री से कहा है कि वह इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें तथा अपना रुख स्पष्ट करें। हालांकि इस मुद्दे पर कांग्रेस ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं औऱ कहा है कि ऐसे मामलों पर टिप्पणी करने से राजनीतिक दलों को परहेज करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा कि जब इसरो देवास मामला सामने आया तो प्रधानमंत्री ने दो उच्चस्तरीय समितियां गठित कीं। उन्होंने उस कथित घोटाले की जांच भी की। मुझे नहीं मालूम कि इन दोनों रिपोर्टों में क्या आया है। प्रधानमंत्री भी चुप रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2जी मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सभी दोष गठबंधन राजनीति पर मढ़ दिया जबकि अंतरिक्ष विभाग सीधे उनके अधीन है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मैं समझती हूं कि सरकार को काफी कुछ स्पष्टीकरण देना है। हम निश्चित तौर पर मांग करेंगे कि प्रधानमंत्री इस संबंध में सफाई दें।

उन्हें बताना चाहिए कि फैसला करने में किस प्रक्रिया का पालन किया गया, जब सौदा किया, उस समय कौन प्रभारी था। प्रधानमंत्री को विस्तृत स्पष्टीकरण देना चाहिए। सीतारमण ने जानना चाहा कि क्या जिन चार वैज्ञानिकों को काली सूची में डाला गया है, केवल वहीं नुकसान के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा, क्या उनके पास समझौते पर निर्णय करने की शक्तियां हैं? कई सवाल अनुत्तरित हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा कि राजनीतिक दलों को सौदे पर किसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह कानूनी मुद्दा है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा किच् उच्चस्तरीय समिति की इसलिए आलोचना नहीं की जानी चाहिए कि उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+