सस्‍ती राजनीति कर रही है भाजपा: अभि‍षेक सिंघवी

2G Scam
दिल्‍ली। कोर्ट ने 2जी घोटाले में पी चिदंबरम को क्‍लीन चिट दी तो कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी प्रवक्‍ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय जनता पार्टी सस्‍ती राजनीति करती है। पार्टी को गैरजिम्‍मेदाराना बताते हुए उन्‍होंने कहा कि बीजेपी जजों के फैसले पर बयानबाजी करती है। उन्‍होंने कहा कि कोर्ट ने चिदंबरम के पक्ष में फैसला सुनाया है तो बीजेपी जजों के फैसले को भी गलत बता रही है।

चिदंबरम का बचाव करते हुए अभिषेक मनु‍ सिंघवी ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि बिना किसी तरह का सुबूत पेश किए भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ बयानबाजी करती रही है। यहां तक कि 2जी घोटाले में कोर्ट का फैसला आए बिना ही बीजेपी ने संसद में चिदंबरम का बायकाट किया।

उन्‍होंने कहा कि अब चिदंबरम को कोर्ट ने निर्दोष बताया है। ऐसे में बीजेपी को चिदंबरम से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी प्रवक्‍ता ने यह भी कहा कि इस मामले में बीजेपी ने अपनी गलती नहीं स्‍वीकारी है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ने यह मान लिया है कि आने वाले चुनावों में उसकी हार पक्‍की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+