सीतापुर की राजनीति में आर अक्षर का वर्चस्व

Sitapur in UP map
लखनऊ। चुनाव जीतने के लिए लोग ज्योतिष व न्यूमरोलॉजिस्ट के जमकर चक्कर लगाते हैं इसी क्रम में यह बात सामने आयी है कि सीतापुर की राजनीति में आर अक्षर का हमेशा ही वर्चस्व रहा है। जिले में आर अक्षर वाले राजनीतिज्ञों ने खूब नाम कमाया है। आगामी आठ तारीख को होने वाले चुनाव में भी आर अक्षर वाले दस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सीतापुर का इतिहास बताता है कि कांग्रेस की राजेन्द्र कुमारी वाजपेयी केन्द्र में मंत्री बनी ओर बाद में राज्यपाल। छह बार विधायक चुने गये राजेन्द्र कुमार गुप्ता राज्य के वित्त मंत्री तक बने। एक बार तो ऐसा लगने लगा था कि वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे लेकिन किन्हीं कारणों से वह
मुख्यमंत्री नहीं बन सके। राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं होते हुये भी रामलाल राही सांसद और विधायक बने। उन्होंनें देश के गृह राज्यमंत्री का पद भी संभाला।

बहुजन समाज पार्टी के रामहेत भारती अभी भी सक्रिय राजनीति में हैं और सरकार में मंत्री हैं। बसपा के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती की जाती है। रामपाल राजवंशी, रामकृष्ण विधायक बने और मंत्री भी बनाये गये। आर नाम वालों की सूची काफी लम्बी हैं जिन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषों ने भी आर नाम वाले उम्मीदवारों को यह बताया है कि उनकी जीत की प्रबल संभावना है।

ज्योतिषियों की इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है। विधानसभा के इस चुनाव में आर अक्षर के कई प्रत्याशी मैदान में हैं। बसपा के रामहेत भारती हरगांव से, सपा के आरपी चौधरी और बसपा की रंजना बाजपेयी सेवटा से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा के राम करह रावत सिधौली से मैदान में हैं। सपा के रामपाल यादव बिसवा से तथा भाजपा के ही राजकुमार जैन भी प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने रामकृष्ण को नागर सीट से तथा राष्ट्रीय लोकदल ने राम किशोर बघेल को इस सीट से उमीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+