कांग्रेस आयी तो दिल्ली जैसा होगा यूपी: शीला दीक्षित

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने आयीं शीला दीक्षित ने बस्ती जिले में एक चुनावसभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि गैरकांग्रेसी सरकारों के कार्यकाल में प्रगति के मामले में प्रदेश पिछड़ता गया। सभी दलों ने सरकार बनने के बाद सिर्फ अपने हितों को पूरा किया जिसका परिणाम यह हुआ कि राज्य का विकास नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और उत्थान के लिए यहां कांग्रेस का शासन आवश्यक है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह कांग्रेस का साथ दे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसकी कथनी करनी में अन्तर है। पार्टी के नेता बयानबाजी तो करते है लेकिन जब कुछ करने का समय आता है तो वह भ्रष्टाचारियों का साथ देने से नहीं चूकते।
उन्होंने कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर उन्होंने सपा और बसपा पर निषाना लगाया और कहा कि दोनों ही दल बातें तो बड़ी-बड़ी करते है लेकिन इन दलों के एजेण्डे में विकास जैसा कुछ है ही नहीं और यही वजह है कि इनके शासनकाल में प्रदेश पिछड गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों की सरकारों के कार्यकाल में कांग्रेस शासन के दौरान स्थापित कल कारखानों को या तो बंद कर दिया गया या उन्हें उपेक्षित छोड दिया गया। कई को तो कौडियों के भाव बेच दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications