प्रियंका के पास जादू की छड़ी हो तो बतायें: बसपा
मौर्य ने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रियंका के आने से चुनाव परिणामों में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जीत के प्रतिषत में कोई अन्तर नहीं आएगा। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका लगातार यह बात कह रही हैं कि उत्तर प्रदेष पिछले 22 साल में काफी पिछड़ गया और यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस पांच साल में इसे विकसित राज्य बना देगी।
उन्होंने कहा कि दरअसल राज्य पिछड़े कुछ वर्षो में नहीं बल्कि कांग्रेस के लगातार चालीस साल के शासन में पिछड़ा। कांग्रेस के कार्यकाल में राज्य में कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का राज्य के पिछड़ेपन पर बयानबाजी करना राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं है। श्री मौर्य ने कहा कि गांधी परिवार ने राज्य सरकार पर बेबुनियाद और तथ्यहीन आरोप लगाये हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुश्री प्रियंका और उनके भाई को सिर्फ अमेठी और रायबरेली की ही चिंता है। गांधी परिवार के लोग केवल चुनाव के समय ही अमेठी व रायबरेली आते हैं और उसी दौरान विकास की बातें करने लगते हैं। उनका राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है। इनके लिए पूरा उत्तर प्रदेश केवल अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित होकर रह गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 40 साल तक शासन किया है और उत्तर प्रदेश को गरीबी और बेरोजगारी के कगार पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि भाई बहन यह कहना कि 22 साल में पिछड गया यू.पी. पूरी तरह असत्य, भ्रामक और आधारहीन है। उन्होंने राज्य विकास के मुददे पर कांग्रेस का आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश 22 साल में नहीं बल्कि 40 साल तक एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस के समय में पिछडा था।













Click it and Unblock the Notifications