आपस में खूब छनती है एक दूसरे को कोसने वाले नेताओं में

लखनऊ। आमतौर पर जनता यह समझती है कि मंच पर खड़े होकर अपने प्रतिद्वन्दियों को भला बुरा कहने वाले नेता सामान्य जीवन में भी दूसरे दलों के नेताओं से बैर रखते होंगे। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है जन सभाओं में एक दूसरे की आलोचना करने वाले नेता जब अकेले में दूसरे दलों के नेताओं से मिलते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि वह बहुत पुराने व जिगरी दोस्त हैं। यह नजारे इन दिनों हवाई अड्डे पर आम हैं। एयरपोर्ट के वीआईपी कक्ष में बैठे नेता एक दूसरे से जमकर हसीं ठिठोली करते नजर आ रहे हैं।

लखनऊ हवाई अड्डे पर गुरूवार की देर शाम केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी, पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, कांग्रेस सांसद राजबब्बर और अजहरूद्दीन समेत कई नेता वीआईपी लॉज में मौजूद थे। लॉज में मौजूद सभी नेता एक दूसरे के कक्ष में जाकर एक दूसरे से मिलजुल रहे थे।

इतना ही नहीं ये सभी एक दूसरे से ऐसे बात कर रहे थे जिससे लग रहा था जैसे वह सभी एक ही परिवार के हों और इनमें कोई मतभेद है ही नहीं। सभी नेता एक दूसरे का हालचाल पूछ रहे थे। न कोई भ्रष्टाचार की बात और न कोई आरोप प्रत्यारोप। नेताओं का व्यवहार कुछ ऐसा था कि मानो वह कभी एक दूसरे को कुछ कहते ही नहीं।

गौर करने वाली बात यह थी कि प्रदेश में चुनाव का माहौल है और सभी राजनेता चुनाव प्रचार के सिलसिले में राजधानी आए थे बावजूद इसके लिए वीआईपी लॉज में कोई भी राजनीति पर चर्चा नहीं कर रहा था। जिन लोगों ने भी इन नेताओं को देखा वह उनके व्यवहार को देखकर दंग रह गया। कांग्रेसी नेता बेनी वर्मा ने भाजपा की तेज तर्रार नेता उमा भारती को झुक कर प्रणाम किया तो उमा भारती उन्हें आशीर्वाद देती दिखायी दीं।

गडकरी सोफे पर बैठे थे लेकिन जब वर्मा को देखा तो वह उठकर खड़े हो गये और उन्हें प्रणाम किया। फिल्म अभिनेता और फिरोजाबाद से कांग्रेस सांसद राज बब्बर गडकरी के साथ लॉज के किनारे अकेले में बात करते नजर आये। नेताओं की आपसी बातचीत में राजनाथ सिंह भी शामिल थे जो ठहाका लगाकर जोर-जोर से हंस रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+