चुनाव प्रचार के लिए गये अजहर का हेलिकॉफ्टर गायब
बस्ती।
चुनावी समर में हर नेता जनता के पास जा कर अपनी पार्टी का गुणगान कर रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस के दो दिग्गज नेता शीला दीक्षित और मो. अजहरूद्दीन बस्ती में कांग्रेस के लिए प्रचार करने गये थे। लेकिन इनके साथ अजीब और मजेदार वाक्या हुआ। id="toptextpromo">दरअसल
दोनों ही नेता अपने हेलिकॉफ्टर से बस्ती पहुंचे थे लेकिन जैसे ही दोनों नेता भाषण देकर हैलीपैड के पास पहुंचे तो अजहर का हेलिकॉफ्टर गायब था। दोनों नेता क़रीब घंटे भर अपनी गाड़ियों में बैठकर हेलीकॉप्टर का इंतज़ार करते रहे, झल्लाते रहे, ग़ुस्साते रहे। लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं आया। इस बीच अजहर ने कई लोगों से फोन पर बात की, कईयों की जमकर क्लास भी लगाई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हालांकि
शीला दीक्षित से तो इंतजार नहीं हुआ वो गाड़ी में बैठकर लखनऊ निकल गयी लेकिन अजहर मियां वहीं खड़े अपने हैलिकाप्टर का इंतजार करते रहे। जब इंतजार की सारी हदें पार हो गयीं तो गुस्साये और खिसियाये अजहर भी अपनी कार से लखनऊ के लिए रवाना हो गये।











Click it and Unblock the Notifications