अपनी सुरक्षा स्‍वयं करें क्‍योंकि चुनाव तक पुलिस व्‍यस्‍त है!

UP Police
लखनऊ। अगर आप कुछ दिनों के लिये घर से बाहर जा रहे हैं तो यह ख्‍याल दिल से निकाल दीजिए कि पुलिस आपके घर की सुरक्षा करेगी। अब आपको ही अपने घर की सुरक्षा का इंतजाम करके जाना होगा, क्‍योंकि लखनऊ से भारी संख्‍या में पुलिस बल को पहले चरण का चुनाव कराने गैर जनपद में भेजा जा रहा है। पुलिस बल 6 फरवरी यानि सोमवार को शहर से रवाना होगा।

आपको बताते चलें कि विस के पहले चरण का चुनाव 8 फरवरी को कई जिलों में होना है। इसके लिये आसपास के जिलों के अलावा लखनऊ से भी पुलिस बल मांगा गया है। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ के विभिन्न थानों से 1660 कांस्टेबिल, 15 हेड कांस्टेबिल और 120 एसआई शहर से बाहर भेजे जा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए बाहर भेजे जाने वाले पुलिसकर्मियों को सभी क्षेत्रों से चुना गया है। यह ध्यान रखा गया है कि कानून एवं व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

इसके अलावा थानों पर होमगार्डो की भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी मुस्तैद किया गया है। इसके अलावा चुनाव करीब आते ही पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सर्तकता बरतनी शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर शांति भंग करने वालों को पाबंद किया जा रहा है और तकरीबन रोज गैर जमानती वारंट के आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा रही है। घरों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस ने बंदोबस्त किया है। सभी थानों और पुलिस चौकियों पर एक रजिस्टर बनाया गया है।

घर में ताला बंद कर जाने वाले लोग अपने मकान की सुरक्षा के लिए पुलिस के इस रजिस्टर में सूचना दर्ज करा सकते हैं, ताकि पुलिस उनके घर पर नजर रख सके। इसके अलावा लखनऊ में चुनाव के दौरान भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीपीएमएफ (सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज) की 65 कंपनियां बुलाई गई हैं। पीएसी की 30 कंपनी व एक प्लाटून को भी लगाया गया है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में 574 एसआइ, 205 हेड कांस्टेबिल, 2915 कांस्टेबिल, 6503 होमगार्ड, 120 प्रांतीय विकास दल के जवान और ग्रामीण क्षेत्रों के 500 चौकीदारों को भी लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+