पंजाब में स्कूल व ट्रक में टक्कर, 1 की मौत और 27 घायल
चंडीगढ़।
स्कूली बच्चों को ले जाने वाली गाडि़यों के साथ होने वाले हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी घने कोहरे के कारण एक्सीडेंट हो रहे हैं तो कहीं ड्राइवरों की लापरवाही की वजह से हादसे हो रहे हैं। शनिवार को पंजाब के बरनाला में एक ट्रक और बच्चों को ले जाने वाली बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 20 बच्चे तथा 7 टीचर घायल हो गए। गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के मुताबिक एक स्पोर्ट्स प्रोग्राम के बाद बच्चों से भरी बस स्कूल से बच्चों के घर के लिए रवाना हुई थी। इस बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। उसी दौरान यह बस गलत दिशा से आ रहे ट्रक में भिड़ गई। हादसा इतनी तेज था कि ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घालय हो गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>घायल
हुए बच्चों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर की आंख लगने की वजह से यह हादसा हुआ है।











Click it and Unblock the Notifications