स्वामी को झटका, चिदंबरम 2 जी मामले में आरोपी नहीं

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर 2 जी मामले से जुड़ी हैं, जो गृह मंत्री पी चिदंबरम के लिए राहत लेकर आयी है जहां पटियाला कोर्ट के जस्टिस ओ पी सैनी ने जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमणयम स्वामी की याचिका को खारिज कर दिया है। इसलिए अब 2जी मामले में गृह मंत्री पी चिंदबरम को सह आरोपी नहीं बनाया जायेगा। इस फैसले के बाद स्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा वो कोर्ट के इस फैसले से बहुत हैरान है।

लेकिन मायूस नहीं हैं। वो इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी याचिका खारिज कर दी गयी है इस बारे में बहुत लंबा कारण दिया गया है जिसे मैंनें अभी पढ़ा नहीं है। लेकिन इस बात से मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। अगर हाईकोर्ट ने भी मुझे रिजेक्ट किया तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। अभी तो यह चिंदबरम के खिलाफ है उसके बाद यूपीए सु्प्रीमो सोनिया गांधी के खिलाफ काम करूंगा।

गौरतलब है कि गुऱूवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा द्वारा बांटे गये 2जी के लाइसेंसों में से 122 रद्द कर दिये थे लेकिन उसने पी चिदंबरम जो कि तत्कालीन वित्त मंत्री थे, पर सारे फैसले ट्रायल कोर्ट पर छोड़ दिये थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चूंकि लोअर कोर्ट का जजमेंट 4 फरवरी को आना है, और जांच काफी आगे बढ़ चुकी है, लिहाजा चिदंबरम पर फैसला लोअर कोर्ट ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सीवीसी के अधिकारों के दायरे को बढ़ाते हुए कहा कि सीवीसी अब सीबीआई की रिपोर्ट व उनकी जांच पर नजर रखते हुए जांच को आगे बढ़ा सकती है। सीवीसी अभी अपनी सारी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपे। जिस पर आज फैसला आया है जिसमें जज ने चिंदबरम को सह आरोपी नहीं बनाया है और उन्हें राहत दी है और स्वामी की याचिका को खारिज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+