यूपी की दुर्दशा के लिये कांग्रेस जिम्‍मेदार: गडकरी

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज यूपी के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य की दुर्दशा के लिए देश व प्रदेश में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस दोषी है। श्री गडकरी ने कहा कि कांग्रेस और उसकी सरकारों के प्रधानमंत्री रहे स्व. पं जवाहर लाल नेहरू, स्व. लाल बहादुर शास्त्री, स्व. इन्दिरा गांधी और स्व.राजीव गांधी सबने देश से गरीबी भगाओं का नारा दिया। परन्तु देश में गरीबी आज भी सबसे बड़ा अभिशाप बना हुआ है।

श्री गडकरी रामनगर विधानसभा बाराबंकी में भाजपा प्रत्याशी रामसजीवन वर्मा के समर्थन में स्थानीय रामलीला मैदान बदोसराय में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस से प्रश्न किया कि सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद गरीबी क्यों खत्म हुई। इसके लिए कौन दोषी है, देश में अमीर और अधिक अमीर और गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि कृषि प्रधान देश में दुर्भाग्य है कि मर्सडीज गाड़ी ने 10 प्रतिशत की दर से कर्ज पर और कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले ट्रैक्टर का लोन लेने वाले किसानों को 15 प्रतिशत की दर पर ब्याज देना पड़ता है।

श्री गडकरी ने कहा गुण्डागर्दी, भ्रष्टाचार, अत्याचार का विकल्प तानाशाही, परिवारवाद आदि नहीं हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल को प्रधानमंत्री तो सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनावी राजनीति के कारण मजहबी आरक्षण की बात कही जा रही है। दलितों व पिछड़ों के आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों का वोट हासिल करने हेतु साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान मजहब के आधार पर किया गया है।

कांग्रेस मजहबी आरक्षण के नाम पर देश को पुनः विभाजित करने की साजिश रच रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम मजहबी आरक्षण का डटकर विरोध करेंगे। उन्होंने जनता से आहवान किया कि वे राज्य के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें। श्री गडकरी ने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हम चुनाव बाद न तो किसी दल से समर्थन लेंगे और न देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+