कांग्रेस सत्ता में आयी तो यूपी होगा बदहाल: मायावती
मायावती ने एक चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्षों तक चले कांग्रेसराज में यही कुछ हुआ था, और लोग राज्य के बाहर जाकर रोजीरोटी की तलाश को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य की बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी नहीं दी जिससे विकास पर असर पड़ा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस नीति सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए मांगे गए 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चार हिस्सों में विभाजन का जो प्रस्ताव उन्होंने केन्द्र को भेजा था वह अभी तक पास नहीं हो पाया है जिससे प्रदेष का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ सपा को भी जमकर खरी खोटी सुनायी उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में आने पर प्रदेश में गुण्डों का राज होगा और महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करने वाली भाजपा के शासन वाले राज्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जबकि उनकी सरकार की नीतियां सर्वजन की हैं। मायावती ने विपक्षियों के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार उनकी पार्टी ने साफ सुथरी छवि वाले निष्ठावान, विकास के प्रति समर्पित तथा मूवमेन्ट से जुड़े लोगों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में गलत कामों में लिप्त रहे कुछ लोगों ने पार्टी को झांसे में रखकर टिकट हासिल कर लिये थे और जीत भी गए थे लेकिन इस बार उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications