बान की मून के काफिले पर चले जूते-चप्पल
येरूशलम।
एक बार फिर से युक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून सुर्खियों में हैं। वजह है उनके स्वागत समारोह में जूतों-चप्पलों का चलना। मामला गाजा पट्टी का है जहां बान की मून का स्वागत हो रहा था लेकिन तभी वहां कुछ फिलस्तीन प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए पहुंच गये। और मून के खिलाफ नारेबाजी करने लग गये। id="toptextpromo">उन्होंने
मून के काफिले पर पत्थर और अंडे फेंके। उसके बाद मून के ऊपर जूतो-चप्पलों की बरसात शुरू हो गयी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हमास के सुरक्षा अधिकारियों ने मून के काफिले को गाजा पट्टी में आने की इजाजत दी थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रदर्शनकारियों
का आरोप है कि मून इजरायल के पक्ष में हैं। प्रदर्शनकारियों ने गाजा पर नियंत्रण करने वाले हमास से मुलाकात नहीं करने के लिए मून की आलोचना की। मून इजरायल और फिलस्तीन के बीच ठप पड़ी शांति वार्ता की बहाली के लिए गाजी पट्टी पहुंचे थे।











Click it and Unblock the Notifications