दिल्ली-एनसीआर में जान का दुश्मन बना ईयरफोन

Train
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली-एनसीआर में ईयरफोन लगाकर खुद मौत की दावत देनेवालों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए रेलवे ने कहा था कि कुछ स्पाट पहचान लिए गए हैं। वह चौकसी रखी जाएगी ताकि कोई हादसा न हो । महज 24 घंटे बाद ही दिल्ली में ही यह हादसा हो गया। एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है जब दिल्ली और एनसीआर में ईयर फोन के कारण जान गई हो।

रेलवे ने वहां कितनी चौकसी रखी है, यह बताना मुश्किल है लेकिन ईयर फोन के जरिए जान जाने का सिलसिला जारी है। आजाद पुर इलाके में ऐसी ही एक घटना में युवक की जान चली गई। वह ट्रैक पर कान में ईयरफोन लगाकर चल रहा था। हालांकि, घटना के बाद उसके पास से मोबाइल नहीं मिला है लेकिन कान में ईयरफोन लगा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ चार बजे सूचना मिली कि आजाद पुर फ्लाईओवर के नीचे गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर कटकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि उसके कान में ईयरफोन लगा हुआ था। जबकि मोबाइल गायब था। पुलिस को आशंका है कि टक्कर के बाद उसका फोन कहीं दूर गिर गया होगा। जेब से मिले पेन कार्ड से उसकी पहचान पश्चिम पुरी निवासी सतीश (38) के रूप में हुई है। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कान में ईयरफोन लगाकर वह ट्रैक के किनारे जा रहा था। इसी दौरान सब्जी मंडी की ओर जा रही ट्रेन के चपेट में आ गया।

ट्रेन आने के दौरान लोगों ने पीछे से आवाज देकर उसे ट्रैक से हटने के लिए कहा था कि लेकिन कान में ईयरफोन लगा होने से वह आवाज नहीं सुन पाया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। चार दिन पहले ईयरफोन पर गाने सुनने का शौक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ था। दिल्‍ली से सटे साहिबाबाद में रेलवे ट्रेक के करीब ईयरफोन लगाए खड़े छात्र ने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी और मौत उसे अपने साथ घसीट ले गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+