ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाराज भाईयों ने गर्भवती बहन को मार डाला

Honour killing
लखनऊ। भाई-बहन के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बौखलाए भाई ने गर्भवती बहन रूबिया के सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में रूबिया को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, आरोपी भाई घर से भाग निकला। पारा पुलिस के मुताबिक बहन के प्रेम विवाह करने की वजह से भाई उससे नाखुश रहता था। वहीं रूबिया के पति ने उसके पिता व दो भाइयों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना मोहान रोड स्थित पिंकसिटी की है।

यहां के निवासी दूध व्यवसायी दरगाही की बेटी रूबिया (30) ने करीब छह वर्ष पूर्व सलीम से प्रेम विवाह किया था। दो-तीन साल से रूबिया अपने पति के साथ दरगाही के घर के पास ही पति के साथ रह रही थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे गर्भवती रूबिया घर के पड़ोस में स्थित भूखंड में कंडा पाथ रही थीं। इसी बीच रूबिया का बड़ा भाई अलादीन (35) वहां पहुंचा। अलादीन की किसी बात पर बहन से कहासुनी हो गई और उसने रूबिया के सिर पर बेलचा से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

रूबिया के घरवाले भी वहां पहुंच गए और खून से लथपथ रूबिया को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि दरगाही के मदीना, निजामुद्दीन, अलादीन व रूबिया समेत पांच बच्चे हैं। वहीं रूबिया के पति सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अलादीन, उसके भाई निजामुद्दीन व पिता दरगाही ने मिलकर उनकी पत्‍‌नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर मोहान रोड चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार करीब 6 वर्ष पूर्व रूबिया ने पिंक सिटी निवासी सलीम से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर अलादीन अपनी बहन से काफी नाराज रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+