आजम अगर कांग्रेस में आना चाहते हैं तो हम बात करेंगे: दिग्विजय

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दो स्वास्थ्य मंत्रियों को हटाया गया और कैबिनेट सचिव ने बयान दिया था कि उन दोनों मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोपों में हटाया गया है तो फिर उनके खिलाफआपराधिक धाराओं में मुकदमा क्यों नहीं दर्ज कराया गया। भाजपा को उन्होंने धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा नेताओं में अगर हिम्मत हो तो वे जनता को सच्चाई बताएं कि आखिर मंदिर का चंदा कहां गया? अल्पसंख्यकों के प्रति कांग्रेस द्वारा तुष्टिकरण की नीति अपनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विकसित समाज में अल्पसंख्यकों के प्रति ध्यान व अधिकार दिया जाता है।
दलितों और पिछड़ों में केवल एक-एक वर्ग को ही आरक्षण का लाभ मिल रहा है और अन्य वर्ग छूट रहे हैं इसलिए उन्हें इसका लाभ मिलना ही चाहिए। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ किये जाने से संबंधित सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव शुक्ला स्पष्टीकरण पेश करते हुए कहा कि शीला दीक्षित ने केवल इतना कहा था कि सभी प्रदेश आगे बढ़ रहे हैं तो फिर उत्तर प्रदेश ही आखिर क्यों पिछड़ा है।
इससे पूर्व कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन विवेक सिंह ने प्रदेश के एक कद्दावर मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि बालू का अवैध खनन कर मिनी सीएम अभी भी गुंडा टैक्स के रूप में वसूली में जुटे हैं। विवेक सिंह ने कहा कि बसपा के इन्हीं मंत्रियों की कारगुजारियों के चलते बुंदेलखंड में बसपा अपने खात्मे की ओर बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications