मायावती-सोनिया की चुनावी रैली आज से
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गोण्डा और देवरिया में जनसभाओ को संबोधित करेंगी। यही नहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी भी 3 फरवरी से यूपी में चुनाव प्रचार करने वाली हैं।
वहीं बसपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मायावती प्रदेश में आगामी आठ फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव वाले 12 जिलों में जनसभाओं की शुरुआत आज से करने जा रही है। कार्यक्रम के मुताबिक मायावती आज सीतापुर और बाराबंकी में चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगी। और कल वह अम्बेडकरनगर और फैजाबाद में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में शरीक होंगी।
मायावती आगामी तीन फरवरी को बहराइच में तथा श्रावस्ती जिलों की संयुक्त जनसभा को जबकि गोण्डा में बलरामपुर तथा गोण्डा की संयुक्त रैली को सम्बोधित करेंगी। इसके अलावा बसपा अध्यक्ष पांच फरवरी को बस्ती जिले में बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संत कबीर नगर की संयुक्त जनसभा के बाद महराजगंज में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगी।













Click it and Unblock the Notifications