मायावती के करीबी शराब व्यवसायी पौंटी चड्ढा के ठिकानों पर छापा

UP Chief Minister Mayawati
दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर भारत का मशहूर शराब व्यवसायी पौंटी चड्ढा के ठिकानों पर बुधवार की सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। हालांकि चड्ढ़ा के ठिकानों से आयकर विभाग को क्या हासिल हुआ है इसके बारे में तो जानकारी नहीं हो सकी है पर बताया जा रहा है कि इस छापेमारी से माया सरकार के भी कई राज खुल सकते हैं।

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे के बाद पौंटी चड्ढ़ा के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। दिल्ली के अलावा नोएडा, लखनऊ, मुरादाबाद और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की गई है।

मुरादाबाद में पोंटी चड्ढा के भाई हरभजन सिंह चड्ढा के घर और प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की जा रही है। पौंटी चड्ढा प्रदेश की मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से तुरंत पहले इस तरह की कार्रवाई सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि औचक छापेमारी में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया गया। हरियाणा और उत्तराखंड के रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहनों से आईं छापामार टीमों के साथ सीआरपीएफ का सुरक्षा दस्ता मौजूद है। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान कैश को लेकर यह छापा चल रहा है। दिल्ली के छतरपुर में 3 जगहों पर, वेब सिनेमा, नोएडा एवं मुरादाबाद में तकरीबन 25 जगहों पर 200 लोगों की टीम के साथ यह छापामारी चल रही है। यूपी में शराब का सारा कारोबार चड्ढा की कंपनी करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+