बेटी को जन्म देने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या

murder
काबुल। अफगानिस्तान में बेटे की हसरत पाले एक शख्स ने बेटी पैदा होने पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक कुंदूज प्रांत के खान अबाद जिले में बीते बुधवार को 30 साल की स्तोरी को उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसका पति बेटा चाहता था और पुलिस की माने तो इसी कारण बेटी होने पर उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

एएफपी के मुताबिक प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता सैयद सरवर हुसैनी ने कहा कि महिला ने तीसरी बार बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हमें महिला के पिता ने इस घटना की जानकारी दी। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में स्तोरी की सास को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि उसका पति फरार हो गया है। इस शख्स के नाम का पता नहीं चल पाया है।

अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ हैवानियत वाला व्यवहार तालिबान शासन के खात्मे के बाद भी नहीं थम सका। पिछले महीने बागलान प्रांत में एक नाबालिग लड़की को उसके पति ने शौचालय से छह महीने बाद निकाला गया था। ब्रिटेन की संस्था ऑक्सफैम का कहना है कि 87 फीसदी अफगान महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। इसके साथ ही अफगानिस्तान में महिलाओं को शादी के लिए विवश किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+