केंद्र ने कोर्ट से कहा नीरा राडिया मामले में सरकार दोषी नहीं

Nira Radia
दिल्‍ली। नीरा राडिया मामले में अपना पक्ष रखते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि राडिया की जो ऑडियो टेप मीडिया में चलाई गई थीं उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी और इनको लीक करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सरकार ने इसका खुलासा करते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा है। जिसके बारे में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

सरकार ने बंद लिफाफे में जस्टिस जीएस सिंघवी की बेंच को अपनी रिपोर्ट पेश की। जिसमें सरकार ने कहा है कि लगभग 8 या 10 एजेंसियों ने मिलकर उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ की थी। जिसमें सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां भी शामिल हैं। सरकार ने कहा कि उस सयम नीरा राडिया ने फोन पर जो बात की थी उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

बेंच ने इस रिपोर्ट की जांच भी की। जिसमें साफ है कि नीरा राडिया ने फोन पर जो बात की है उसमें उनकी बातचीत की शुरुआत और अंतिम बात आपस में नहीं मिलती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिन अधिकारियों ने इस मामले की जांच की है उन्‍हें भी नहीं पता है कि इस टेप के साथ छेड़छाड़‍ किसके द्वारा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+