दिल्ली में सुरंग में मिलेगा मेट्रो की सवारी का मजा

इस परिपथ के बन जाने से राजीव चौक पर मेट्रो यात्रियों की भीड़ में काफी कमी आयेगी जहां आजकल प्रतिदिन चार लाख लोग आते जाते हैं। सुरंग खोदने वाली मशीन जर्मन कंपनी हेरेननेच्ट से मंगवायी गयी और इसके कलपुर्जों को चेन्नई में जोड़कर इसे तैयार किया गया।
मशीन से आज मध्य दिल्ली में चेम्सफोर्ड क्लब के पास खुदाई शुरू की गयी और जनपथ तक सुरंग खोदने का काम जून 2012 तक पूरा कर लिया जायेगा। खुदाई स्थल पर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने संवाददाताओं को बताया यह तीसरे चरण की एक महत्वपूर्ण घटना है।
टनल बोरिंग मशीन को आज नीचे उतारा गया। इस काम के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। हम तीसरे चरण में 20 से अधिक टीबीएम का इस्तेमाल करेंगे जो एक बेहद सुरक्षित तरीका है। तीसरे चरण के तहत 2016 तक मेटो के संजाल में 103 किमी लाइन और जोड़ी जायेगी।
केन्द्रीय सचिवालय, मंडी हाउस खंड केन्द्रीय सचिवालय कश्मीरी गेट परिपथ का अंग होगा। यह परिपथ मौजूदा बदरपुर, केन्द्रीय सचिवालय लाइन को समन्वित करेगा। केन्द्रीय सचिवालय मंडी हाउस का तीन किमी लंबा खंड बन जाने के बाद मंडी हाउस एक अंतर परिवर्तनीय स्टेशन बन जायेगा। इसके कारण नोएडा और आनंद विहार मार्ग से आने वाले यात्रिायों को केन्द्रीय सचिवालय जाने के लिए राजीव चौक नहीं जाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications