'हिम्मत हैं तो पीएम बनकर दिखायें राहुल गांधी'

लखनऊ। चुनावी बहस और दंगल के बीच पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर घटने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी यह बानगी दिखायी पडी। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें खुले तौर पर चुनौती दी कि हिम्मत है तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनकर दिखायें।

अभी तो दो साल का वक्त बचा हुआ है। अखिर देश की जनता को पता तो चले कि राहुल गांधी में कितना दम है, आखिर उनके अंदर देश चलाने की कूबत है भी कि नहीं। हालांकि इस मौके पर रविशंकर प्रसाद चुटकी लेने से भी बाज नहीं आये उन्होंने कहा कि अगर राहुल प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो उनको केवल वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कुर्सी छोड़ने के लिए तो कहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट के लिए अल्पसंख्यकों के आरक्षण की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी आखिर बाटला एनकांउटर मामले पर चुप क्यों हैं? अगर वो सही में मुसलमानों का भला चाहते हैं तो इस मामले पर सफाई दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+