जदयू बेदाग नेताओं की पार्टी: शरद यादव

लखनऊ। एसोसिएषन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म एडीआर की रिपोर्ट आने पर राजनैतिक दलों की पोल खुली तो जनता दल यूनाइटेड ने अपनी दे दी। पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनतंत्र में स्वच्छ राजनीति की वकालत करती है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने भ्रष्टाचारियों को कभी गले नहीं लगाया।

नौतनवा विधान सभा में पार्टी प्रत्याशी कौशल कुमार पाण्डेय की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि जद यू मधु दंडवते जार्ज फर्नांडीस और नीतीश कुमार की पार्टी है और यह अकेला ऐसा राजनीतिक दल है जिसने भ्रष्टाचारियों को कभी पनाह नही दी। ज्ञात हो कि एडीआर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि जद यू ने पांच दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

उधर श्री यादव ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि सपा के लोग नकली समाजवादी हैं जबकि असली समाजवादी तो जद यू के लोग हैं क्योंकि गांधी लोहिया जयप्रकाश नारायण कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह की विचारधाराओं को जद यू ने ही अपनाया तथा जीवित रखा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की बात करने वाली कांग्रेस ने देश में 55 वर्षों तक शासन किया लेकिन इस दौरान प्रदेश विकास की दौड़ में अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी पीछे छूट गया। अब चुनाव में वे एक बार फिर विकास का वायदा कर यहां की जनता को भ्रमित करना चाहते हैं लेकिन लोग इस बार उनके बहकावे में नहीं आएंगे। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में यदि उनकी पार्टी की भागीदारी होती है तो बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विकास का पहिया पूरी तेजी से घूमेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+