यूपी में मुख्‍य मु‍काबला कांग्रेस-सपा के बीच: दिग्विजय

digvijay singh
भोपाल। उत्तर प्रदेश के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा और भाजपा को दौड़ से बाहर बताते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच ही है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुराने विधानसभा परिसर में राष्ट्रपिता को श्रद्धाजंली अर्पित करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा और भाजपा कहीं भी परिदृश्य में नहीं हैं।

कांग्रेस वहां निश्चित रुप से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते चुनावी परिदृश्य से बाहर हो गयी है जबकि भाजपा अपने ही अंतद्र्वद्व में उलझी हुई है। इस प्रकार वहां मुकाबला कांग्रेस और सपा के बीच ही है। दिग्विजय सिंह ने सपा और भाजपा पर जमकर वार किया लेकिन सपा के खिलाफ बोलने से बचते रहे।

यह पूछे जाने पर कि सपा ने बलात्कार पीडि़त को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है, सिंह ने सीधे जवाब से बचते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी अपने दिशानिर्देश में कहा है कि बलात्कार पीडि़त की पहचान उजागर नहीं की जानी चाहिये। सिंह कल रात इंदौर से यहां पहुंचे थे तथा आज वे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से मिलने के बाद लखनऊ के लिये रवाना हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+