हाथी को पैसा खाने की छूट कांग्रेस ने ही दी: कटियार
उनका यह बयान हास्यास्पद है क्योंकि पैसा तो कांग्रेस ने ही खिलाया है। श्री कटियार ने कहा कि उन्होंने हाथी के भीतर से पैसा इसलिए नहीं निकलवाया कि केन्द्र में बसपा का समर्थन वापस हो जाएगा। मौलाना बुखारी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि बुखारी बिकाऊ माल है, उसे मुलायम ने खरीद लिया है। ऐसे बिकाऊ धर्मगुरुओं से जनता को सावधान रहना होगा।
ऐसे ही लोग जाति-पाति की राजनीति कर जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं। ज्ञात हो कि हाल ही में बुखारी ने मस्लिम समुदाय से अपील की थी कि वह मुलायम सिंह यादव के पक्ष में वोट करें। हालांकि बुखारी पूर्व के चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट किए जाने की भी अपील कर चुके हैं। श्री कटियार देवरिया के पैकोली में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत हो तो कांग्रेस घोषणा करें कि सरकार बनने पर मायावती और मुलायम ङ्क्षसह पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में मुकदमा चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश को छला है। बसपा की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड दिए हैं। एनआरएचएम घोटाला इसका गवाह है।
बसपा सरकार का कभी जनता से कोई सरोकार नहीं रहा उसने हमेशा अपने बारे में सोचा तथा पार्को और स्मारकों पर जनता का पैसा खर्च किया है। इसी तरीके से किसानों की अरबों रुपये की जमीन नोएडा व लखनऊ में ले लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर माया के स्मारकों व पार्को की नीलामी कर उस पैसे को प्रदेश के विकास कार्यो में खर्च किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications