आखिरकार राहुल गांधी से डर ही गयी भाजपा: अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ। भला भाजपा ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को चुनौती दी थी तो कांग्रेस चुप कैस रहती उसने भी भाजपा को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भाजपा ने सच्चाई स्वीकार कर ली है। इसलिए उसने हथियार डाल दिया है। आखिरकार भाजपा नेता को समझ में आ गया है कि कांग्रेस 2012 में उत्तर प्रदेश और 2014 में केंद्र में सरकार बना रही है।
गौरतलब है कि रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर निशाना साधा था और उन्हें खुले तौर पर चुनौती दी कि हिम्मत है तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनकर दिखायें।
अभी तो दो साल का वक्त बचा हुआ है। अखिर देश की जनता को पता तो चले कि राहुल गांधी में कितना दम है, आखिर उनके अंदर देश चलाने की कूबत है भी कि नहीं।













Click it and Unblock the Notifications