करोड़ो की ठगी करने वाला निदेशक गिरफ्तार

इस सूचना पर दिल्ली हवाई अड्डे पर जयपुर पुलिस ने इंटरपोल की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया। सोनी ने बताया कि थाना विधायकपुरी में गोल्डसुख कंपनी के खिलाफ दर्ज ठगी के आठ मामलों में नरेंद्र सिंह निवार्ण, मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद शर्मा, महेंद्र कुमार व अन्य अभियुक्त फरार चल रहे थे। जयपुर पुलिस द्वारा सीबीआई के मार्फत इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी करवाये गये थे।
गौरतलब है कि जयपुर में सोने का निवेश करने पर कुछ ही समय में एक सौ गुना से अधिक राशि वापस पाने का झांसा देकर ठगी करने वाली गोल्ड सुख कम्पनी ने करोड़ो रूपये ठग लिये। इसी कंपनी की तरह एक और कंपनी स्वर्ण युग कम्पनी भी लोगो से करोड़ रूपये की ठगी की है। और ये दोनो पार्टीया राजस्थान जिले में ही अपने गोरखधंधे का जंजाल फैला रही थी।












Click it and Unblock the Notifications