शराब ने नशे में धुत्त टीचर ने छात्राओं को नचाया

girls
बैतूल। बैतूल जिले के देवचौकी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में शराब के नशे में धुत्त एक शिक्षक द्वारा छोटी बालिकाओं को कमरा बंद कर नाचने के लिये मजबूर करने और एक छोटे बालक से शराब मंगवाने के गंभीर मामले में उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला 23 जनवरी को उस समय सामने आया जब पीडि़त छात्राओं ने बैतूल के कलेक्टर चन्द्रशेखर बोरकर के सामने शिकायत की कि शासकीय प्राथमिक स्कूल देव चौकी का शिक्षक महेश मालवीय उन्हें बंद कमरे में नाचने के लिये मजबूर करता है और ऐसा नहीं किये जाने पर वह उन्हें प्रताडि़त करता है।

आधिकरिक सूत्रों ने आज बताया कि जिला कलेक्टर ने उक्त शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच के उपरांत उक्त शिक्षक को घटना के प्रकाश में आने के दूसरे ही दिन निलंबित करने के आदेश दे दिये। उक्त स्कूल के एक दस वर्षीय बालक के अभिभावक ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षक ने उनके बेटे को 30 रुपये देकर शराब की बोतल लाने को कहा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री डा. शशि राजपूत की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी।

मालवीय के खिलाफ इससे पहले भी छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और मध्यान्ह भोजन में गड़बडि़यों की शिकायत हो चुकी है तथा कुछ दिन पहले उसे इन शिकायतों के आधार पर निलंबित कर वहां से हटा भी दिया गया था लेकिन एक पखवाडे पहले जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उसे बहाल कर फिर उसी स्थान पर तैनात कर दिया गया। डा. शशि राजपूत ने स्कूल का दौरा कर छात्र छात्राओं से बातचीत करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले में शिक्षक के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भी आपराधिक प्रकरण कायम किया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि महेश मालवीय के खिलाफ पहले भी धारा 376 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे निलंबित किया गया था, लेकिन इन बातों की जानकारी के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उसे बहाल कर वहीं पुन: पदस्थ कर दिया गया। उधर महेश मालवीय का कहना है कि उक्त स्कूल की एक शिक्षिका तथा गांव के कुछ लोग उसे उक्त स्कूल में नहीं देखना चाहते हैं इसीलिये उसको बदनाम करने के लिये इस प्रकार के आरोप लगाये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+