पुरूषों के लिए आएगा नये तरह का गर्भनिरोधक

condom
लंदन। वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए बिल्कुल नये तरह का गर्भनिरोधक विकसित करने की ओर एक और कदम बढ़ाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों ने यह दावा यह पता चलने के बाद किया है कि अल्‍ट्रासाउंड का एक अंश चूहों के अंडकोष में शुक्राणुओं के उत्पादन को बंद करने में मदद करता है। यह अध्‍ययन काफी दिनों से चल रहा था।

पत्रिका रिप्रोडक्शन बायोलाजी एंड इंडोक्रानोलाजी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यूनीवर्सिटी आफ कैरोलिना के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि ध्वनि तरंगों का इस्तेमाल करके शुक्राणुओं की संख्या को इस स्तर तक कम किया जा सकता है जिससे मनुष्यों में बंध्यता हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह खोज आशाजनक है।

इसे मनुष्यों पर इस्तेमाल करने से पहले और परीक्षणों की आवश्यकता होगी। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले डा. जेम्स सुरुता ने कहा कि यह पता लगाने के लिए अभी और अध्ययन की आवश्यकता है क्योंकि यह देखना होगा कि इस गर्भनिरोधक का प्रभाव कितने समय तक रहेगा और क्या इसे कई बार प्रयोग करना सुरक्षित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+